जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में एक माह पहले ISI स्लीपर सेल पकड़ाने के मामले में आरोपी सेवक सिंह को पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया था और पूछताछ के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है. पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारी मिली है और मोबाइल की साइबर जांच से कई खुलासे हुए हैं. उसके पाकिस्तान से तार जुड़े मिले हैं. इसके बाद, अब उसके खिलाफ अकलतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े कानून UAPA के तहत धाराएं जोड़ी जाएगी. पूछताछ में पंजाब में उसके खिलाफ नशीले टेबलेट बेचने और चोरी के मामले में जुर्म दर्ज है. वह ISI से ऑनलाइन ही सम्पर्क में था.






आपको बता दें, आरोपी सेवक सिंह, पंजाब का रहने वाला है और तरौद के JSW पॉवर प्लांट में काम करता था. यहां अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास किराए में रहता था. वह 20 दिनों से आकर रह रहा था. उससे पहले वह सीपत में था और 20 जून को अकलतरा पुलिस ने उसे गिररफ्तार किया था. मोबाइल चैट्स से उसके खिलाफ पाकिस्तान और ISI से जुड़े होने के बड़े सबूत मिले थे.



