Janjgir-Sheorinarayan Child Death : सांप के डसने से 8 साल की बच्ची की मौत, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कामता गांव में सांप के डसने से खाट में सोई 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. इलाज के लिए बच्ची को खरौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, कामता निवासी मिलन यादव की 8 वर्षीय बेटी प्रिया यादव, घर के खाट में सोई हुई थी, तभी सांप ने डस लिया. बच्ची की आवाज सुनकर परिजन आए और उन्हें मौके पर सांप दिखाई दिया. आनन-फानन में परिजन, बच्ची को इलाज लिए खरौद के CHC लेकर गए, जहां डॉक्टर ने 8 वर्षीय बच्ची प्रिया को मृत घोषित कर दिया. मामले में शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!