JanjgirChampa News : 3 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर 1 दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे प्रदेशभर के पटवारी…

जांजगीर-चांपा. राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में 03 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। यह आंदोलन विभागीय पदोन्नति एवं वेतन विसंगति जैसी लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है।

 



राजस्व पटवारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी पटवारी साथी भी पूर्ण एकजुटता के साथ इस आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति एवं वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है, जिससे प्रदेश के पटवारियों को न्याय मिल सके।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जिले के सभी पटवारी साथियों से आंदोलन को सफल बनाने हेतु 03 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!