जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के दल्हा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित मेले में पुलिस ने युवकों से 55 सौ स्टील के कड़े उतरवाए हैं और जब्त किया है. पुलिस द्वारा मेले में संभावित हमले में इस्तेमाल हो सकने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए युवकों से स्टील के कड़े उतरवाए गए. इस दौरान पुलिस ने मेले में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पॉकिट, बैग और थैला में छिपाकर ले जा रहे 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त किया है. पुलिस ने कुछ युवकों से चाकू भी बरामद किया है. पुलिस की पूरी कार्रवाई में महिला कमांडो, पहाड़ मित्र और वॉलेंटियर्स का सहयोग रहा. मेले में पुलिस की मुस्तैदी से कोई घटना नहीं हुई, जबकि पिछले बरसों में झगड़ा होते रहा है.






दरअसल, दल्हा पहाड़ में आयोजित ऐतिहासिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया था. हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले 55 सौ स्टील के कड़े उतरवाए गए.



