JanjgirChampa Big Action : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 17 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, …और भी हुई कई बड़ी कार्रवाई, पढ़िए डिटेल में…

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विभाग द्वारा निजी कीटनाशक विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कीटनाशक विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें अब तक जिले में 17 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त किया गया है, वहीं नैला के बालाजी कृषि केंद्र का लायसेंस निलंबन किया गया है और 7 दुकानों में कीटनाशक जब्ती की कार्रवाई की गई है. साथ ही, 28 दुकानों पर कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध और 48 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले एवं विकासखण्ड में कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले दवाइयां मिल सके. इस दौरान निजी कृषि केंद्रों के द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है. इसमें 17 निजी कृषि केंद्रों का लायसेंस निरस्त, नैला के बालाजी कृषि केंद्र के द्वारा 34 कंपनियों का लायसेंस नहीं जुड़वाया गया है. इस पर निलंबन की कार्रवाई की है. 48 निजी कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जा किया गया है. आगे भी नियमों का पालन नहीं करने पर निजी कृषि केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!