जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है और पिकनिक स्पॉट को बंद कर दिया है. 2 दिन पहले पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी, वहीं यहां अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रशासन ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर बेरिकेडिंग की है और चेतावनी बोर्ड भी लगाया है.








दरअसल, देवरी पिकनिक स्पॉट के पास हसदेव नदी का तेज बहाव है और पथरीला क्षेत्र है. यहां नहाते वक्त लोग बह जाते हैं और मौके पर हसदेव नदी पर पथरीला होने से बहते वक्त लोगों को चोट लगती है, फिर मौत हो जाती है. साथ ही, पथरीला जगह पर सुरंग जैसी स्थिति है. इस वजह से देवरी पिकनिक स्पॉट, अब मौत का स्पॉट बन चुका है. आंकड़ा भी यही कह रहा है, क्योंकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जो छग के किसी भी पर्यटन स्थल की घटनाओं से कई गुना अधिक है, इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत थी. आखिरकार, अब देवरी पिकनिक स्पॉट को बंद करने का फैसला प्रशासन ने लिया है.



