सक्ती. ग्राम पंचायत टेमर के बैकुंठ पारा मोहल्ला में गणेश पूजा समिति के तत्वाधान में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे.








प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक आकर्षक मालाएं बनाई. निर्णायक मंडल द्वारा सबसे सुंदर माला का प्रथम पुरस्कार पायल पटेल, द्वितीय पुरस्कार नीति कंवर और तृतीय पुरस्कार अनीता पटेल को दिया गया. इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल शेष सभी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का विकास होता है. गणेश उत्सव केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का भी अवसर है. उन्होंने गणेश पूजा समिति के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में हर सहयोग का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगिता, घनश्याम पटेल, नित्युंज पटेल, ओम प्रकाश देवांगन, हेमंत कुम्हार, परदेशी बरेठ, रंभा यादव, दिव्या यादव, गणेश समिति के अध्यक्ष एकलव्य पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे.



