जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला के मामले में 16 माह से फरार आरोपी भूपेंद्र उर्फ मोटू सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी अकलतरा के वार्ड 1 पोड़ीभाठा का रहने वाला है.








पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई 2025 को अमन सारथी, अपने साथियों के साथ अकलतरा कपड़ा खरीदने आया हुआ था. इस दौरान वाहन पर बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर यूडी यादव और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर चाकू एवं चेन से हमला कर दिए थे. इसकी वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था.
इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर आया हुआ है. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके फरार आरोपी भूपेंद्र उर्फ मोटू सिंह राजपूत को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



