Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के गतवा गांव के सरपंच के पिता की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सभी आरोपी, एक ही परिवार के हैं. गणेश विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ों के बीच हिंसक रूप ले लिया और पिटाई से बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, गतवा गांव में गणेश विसर्जन हो रहा था. इस दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप में विवाद हो गया. यहां बचाव के लिए राहुल के पिता सरपंच रोहित कश्यप और दादा जोतराम पहुंचे तो इनसे भी मारपीट की गई. जब ये रिपोर्ट दर्ज कराने पंतोरा उपथाना जा रहे थे, तभी रास्ते में नारायण के पिता पूर्व सरपंच शिवकुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप ने फिर पिटाई की. इस दौरान बुजुर्ग जोतराम कश्यप की मौत हो गई. रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!