अकलतरा. शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में महिला सेवा समिति द्वारा मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की.
धार्मिक आयोजन में ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मां कालरात्रि की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. महिलाओं ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की.








इस धार्मिक आयोजन में सरपंच शीतला यादव, सुरेखा यादव, सरिता यादव, जानकी यादव, जयंती यादव, श्यामप्यारी यादव, नागेश्वरी यादव, श्यामकुमारी यादव, पूर्णिमा यादव, तिजकुंवर यादव एवं फिरतीन यादव सहित महिला सेवा समिति की सदस्य शामिल रहीं.
महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से ग्राम में भक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला.



