जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना के बनारी गांव के पुल से टकराने में बाद नाले में गिरने 28 वर्षीय व्यक्ति प्रवीण सूर्यवंशी की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मृतक युवक, अकलतरा का रहने वाला था. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.









दरअसल, अकलतरा निवासी प्रवीण सूर्यवंशी, अपने घर से नैला अपनी बहन के यहां जाने निकला था. प्रवीण सूर्यवंशी के नैला नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की. इस दौरान प्रवीण की लाश बनारी गांव के पुल के पास नाले में मिली है. हादसे में बाइक से गिरने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मौके पर ही मौत हुई है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है.



