बेमेतरा जिले की बड़ी खबर : सांप के डसने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर, जारी है इलाज

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ में सर्प दंश का एक और मामला सामने आया है. बेमेतरा जिले के साजा इलाके में सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मामला साजा थाना के बेलगांव की है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग एक जगह सोए हुए थे.
तभी तीन लोगों को सांप ने डस लिया. यहां दो लोगों की कुछ देर के बाद मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!