EOW की धौंस दिखाकर वसूली का मामला, बर्खास्त सब इंस्पेक्टर, EOW का पूर्व ASI और एक RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार

रायपुर. दो पुलिसकर्मी और एक पत्रकार को EOW की धौंस दिखाकर वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये सभी पहले तो अधिकारियों से जुड़ी शिकायतों और प्रकरणों की जानकारी जुटाते और फिर फोन कर उनसे वसूली करते थे. इस शिकायत क बाद इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है.
दरअसल, पिछले कई दिनों से इस बात की शिकायत ACB-EOW चीफ को मिल रही थी कि कुछ लोग एसीबी-EOW की धौंस दिखाकर और प्रकरण खात्मा करा देने का झांसा देकर अफसरों से वसूली कर रहे थे.
इस शिकायत के बाद एसीबी चीफ ने एसपी पंकज चंद्रा, एएसपी महेश्वर नाग की अगुवाई में टीम गठित कर इस शिकायत की जांच का निर्देश दिया.
जब इन सभी के कॉल सर्विलांस पर डाले गये तो इनकी सच्चाई उजागर हो गई, वहीं पीड़ित लोगों की शिकायतों की जांच में राज सामने आ गया, जिसके बाद इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
एसीबी की टीम ने इस मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह वर्मा, EOW का पूर्व ASI विनोद वर्मा और एक RTI एक्टिविस्ट व पत्रकार राजेश तराटे को गिरफ्तार किया गया है. एसीबी-ईओडब्ल्यू के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!