भाजपा अजा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पामगढ़ में पूर्व सांसद कमला देवी पाटले और अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा ने अनुसूचित जाति के उपर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिले भर में ज्ञापन सौपा गया।पामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले और मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे के नेतृत्व में पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में प्रदेश भर में बठेना, खुरमुड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर हो रहे हत्या व सामूहिक हत्या, धरमपुरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर सहित कई स्थलों पर जैतखाम व गुरुद्वारा को तोड़ा जाना, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में भाजपा शासन काल में स्थापित गुरू घासीदास के नाम पर स्थापित शोधपीठ संस्थान पर ताला जड़ना, भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नही किया जाना, गिरौदपुरी में भाजपा शासनकाल में प्रारंभ किये गये पर्यटन केंद्र के निर्माण को रोकना आदि का विरोध किया गया।
इस अवसर पर उद्यालिक साहू मंडल अध्यक्ष मुलमुला,संजीव बजारे मंडल अध्यक्ष शिवरीनारायण,मिथलेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष पामगढ़ प्रदेश भाजपा अजा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य मानहरण खूँटे व श्रीमती मंजू टंडन,भाजपा अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण गंगाराम खूँटे पामगढ़,पुष्कर दिनकर मुलमुला,हेमप्रसाद शिवरीनारायण,सुखराम मधुकर,जवाहर जाहिरे,मनोज घोष महामंत्री युवा मोर्चा पामगढ़ मंडल,हरीश साहू,लक्ष्मी प्रसाद कश्यप,केशव दिब्य,श्रीमती बसंती भारती महिला मोर्चा,जगदीश जोगी, राजेन्द्र लहरे सरपंच, जागेश्वर कश्यप सरपंच झूलन,थिरमन नारंग,अखिलेश नारंग,फिरत कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके अलावा अकलतरा में मंत्री भाजपा अजा मोर्चा कुलदीप गौतम, बलौदा में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले, जान्जगीर में जिला महामंत्री जगदीश बंजारे, बम्हनीडीह में जिला उपाध्यक्ष ललित कुर्रे, सक्ती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े, मालखरौदा में महामंत्री तेजराम रत्नाकर, डभरा में सह मीडिया प्रभारी मयंक परमहंस व जैजैपुर में जिला उपाधक्ष अजा मोर्चा श्रीमती सावित्री जाटवर के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।



error: Content is protected !!