बड़ी खबर : 10-12वीं के छात्रों को लेकर माशिमं का बड़ा फैसला…..सिलेबस में 30% से 40% कटौती रहेगी जारी….6 असाइनमेंट से होगा मूल्यांकन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल खुलने की अनिश्चितता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिलेबस को लेकर नया निर्देश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं में 30 से 40 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की जायेगी।
सचिव व्हीके गोयल के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में कटोती के साथ-साथ असाइनमेंट के जरिये शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था इस साल भी जारी रहेगी। अगस्त माह से जनवरी माह तक कुल 6 असाइनमेंट जारी किये जायेंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया जायेगा। उसके बाद मंडल की तरफ से प्राचार्यों के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!