चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के 2 संभागों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट… जानिए…

रायपुर. मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है, वहीं प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र तटीय ओडिशा और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, वहीं मानसून द्रोणिका मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ स्थानों में इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!