बड़ी खबर : कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक का निधन, नहीं लगवाया था कोई टीका

शिलांग. कोरोना संक्रमण से मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार क्लास सुन का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि विधायक ने कोरोना को टीका नहीं लगवाया था.
विधानसभा के एक अधिकारी के मुताबिक, सिंटार क्लास सुन ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना जांच करवाया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और मावंगप में अपने आवास पर उनका निधन हो गया.
दिवंगत विधायक सुन, पर्यावरण पर विधानसभा समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय फुटबॉलर यूजीनसन लिंगदोह के पिता थे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!