छत्तीसगढ़ : अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम का हाल रहेगा ऐसा… जानिए…

रायपुर. अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है, वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात से लेकर अरब सागर के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है. साथ ही, एक निम्न दबाव का पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर सक्रिय है. इसके प्रभाव से आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, वहीं अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!