5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, सूनी जगह में ले जाकर बच्ची से मारपीट

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम से मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मोहल्ले में अपने भाई के साथ 5 साल की मासूम खेल रही थी. इस दौरान एक युवक आया और उसे गोद में बिठाकर ले गया. आधे घण्टे बाद जब मासूम लौटी तो उसके होंठ, नाक में खरोच और खून निकला हुआ दिखा. इस पर मासूम ने परिजन को बताया कि उसे एक व्यक्ति गोदी में उठाकर घर के पीछे के खंडहर में ले गया था और गंदी हरकत करने लगा, जो गाड़ी की आवाज सुनकर भाग गया. मासूम ने युवक का हुलिया बताया तो आरोपी युवक की पहचान शंकर नगर चाम्पा के नवीन सिंह राजपूत के रूप में हुई.
मामले की रिपोर्ट पर चाम्पा पुलिस ने आरोपी नवीन सिंह राजपूत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 363, 506, 323 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 18 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!