छत्तीसगढ़ में बरसेगा बदरा, 2 से 4 नवंबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जताई सम्भावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ​फिर से झमाझम बारिश के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 2 से 4 नवंबर तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। रायपुर, दुर्ग और बस्तर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
वहीं अभी बदली की वजह से ठंड में बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं मौसम साफ होने रात में धुंध में बढ़ोतरी हो रही है।
आपको बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते कई जगहों में हल्की बूंदाबादी भी हुई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!