देश में दीपावली का माहौल बन चुका है। बाजार और घर सज गए हैं। इस बीच, एक चिंता हर किसी को सता रही है कि दीपावली पर मौसम कैसा रहेगा। तापमान में गिरावट आना तो ठीक है, लेकिन बारिश हुई तो मजा खराब हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सुबह ठंड बढ़ने लगी है। झारखंड और बिहार में भी सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। दीपावली तक ऐसा ही मौसम बन रहेगा, वहीं कई प्रदेशों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-मध्य केरल के कई शहरों में वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इधर, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में हैं। राजधानी में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है।
गौरतलब है कि आगामी दिनों में दिवाली के त्योहार में पटाखे और पराली जलाने के मामले बढ़ सकते हैं।आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर बिहार में दिखा दे रहा है। राज्य में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण वेदर में बदलाव हुआ है।
मौसम विभाग ने इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक लीना तूफान का प्रभाव रहेगा। लीना के कारण समुद्र तल का तापमान बदलेगा। जिससे सर्दी ज्यादा पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। अभी रात के तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सूरज दूर जा रहा है। जिस कारण सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है।