…जानिए आखिर क्यों हेमा मालिनी ने रेखा को देखते ही भरी महफिल में चिल्ला पड़ी थीं

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और रेखा (Actress Rekha) की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। हेमा और रेखा में बहुत घनिष्ठ मित्रता रही है, लेकिन हेमा अचानक से एक पार्टी में रेखा को देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी थीं। दरअसल, ये किस्सा हेमा मालिनी के 70वें जन्मदिन की पार्टी का है।
हेमा अपनी पार्टी में रेखा को आमंत्रित किया था, लेकिन रेखा ने उसमे शामिल होने में अपनी असमर्थता जता दी थी, लेकिन जब रेखा अचानक से हेमा की पार्टी में पहुंची तो हेमा उन्हें देखकर खुशी से चिल्ला उठी थीं। छह साल बड़ी हेमा के पैर छू कर रेखा ने उनके आशीर्वाद भी लिए और अपने प्रैंक के लिए माफी भी मांगी थी.
आपको बता दें कि रेखा और हेमा की दोस्ती इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय है और दोनों अपने खुशी-गम में साथ खड़ी रहती हैं। रेखा ने जब मुकेश अग्रवाल से शादी की थी तो सबसे पहले हेमा के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। यह भी बता दें दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं, जिनमें ‘जान हथेली पे’, ‘कहते हैं मुझको राजा’, ‘अपने-अपने’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, हेमा मालिनी ने बाद में फिल्मों से दूरी बना ली और राजनीति में शामिल हो गई। रेखा ने हेमा मालिनी के इस काम में भी उनका पूरा सपोर्ट किया।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!