सोना हुआ महंगा, अब 28144 में मिल रहा है 10 ग्राम गोल्ड, यहां जानिए… 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

नई दिल्ली. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में बुधवार 8 दिसंबर को सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है।

 



बुधवार को सोना 246 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 48109 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को सोना 47863 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को चांदी 100 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 61227 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। सोमवार को चांदी 61127 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 48109 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 47916 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 44068 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 36082 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28144 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

ऑलटाइम हाई से सोना 8091 और चांदी 18753 रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकि इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8091 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। आपको बात दें कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18753 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड
आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!