10 दिसम्बर को इन कार्यक्रमों शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर में आयोजित वीर मेला कार्यक्रम एवं दुर्ग जिले जंजगिरी में रोहिणी गौशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर से 10 दिसम्बर को रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार के ग्राम सोनाखान पहुंचेंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

मुख्यमंत्री इस मौके पर स्मारक स्थल सोनाखान में 29 लाख 51 हजार रुपए की लागत से स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 16 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से निर्मित एकलव्य छात्रावास एवं जोंक नदी में 9 करोड़ 60 लाख 62 हजार रुपए की लागत से बंगलापाली से महाराजी मार्ग पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कुर्रूपाठ में सीढ़ी निर्माण कार्य के प्रथम चरण का भूमिपूजन, पांच गांवों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण करने के साथ ही शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं मासिक पेंशन स्वीकृति का आदेश पत्र प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1.30 बजे राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां वीर मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 3 बजे दुर्ग जिले के जंजगिरी में राधे निकुंज आश्रम के भूमिपूजन एवं रोहिणी गौशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वहां से 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर वापस आएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!