अगहन के अंतिम गुरुवार को हुई महालक्ष्मी की पूजा, महिलाओं ने प्रसाद का भोग लगाया

जांजगीर-चाम्पा. जिले में आज अगहन गुरुवार को महालक्ष्मी की पूजा की गई. महिलाओं ने सुबह आरती करके माता लक्ष्मी की पूजा की और प्रसाद का भोग लगाया. बुधवार शाम से महिलाओं के द्वारा अगहन गुरुवार की तैयारी की गई थी और घर के भीतर चावल से चौक सजाया गया था. साथ ही, रंगोली बनाई गई थी.
आज सुबह महिलाओं ने महालक्ष्मी की पूजा की और माता लक्ष्मी से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की.
गौरतलब है कि अगहन मास का आज अंतिम गुरुवार है और पूजा के बाद महिलाओं ने पकवान बनाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने भोग लगाया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

error: Content is protected !!