चेक करें अपना अकाउंट, बैंक ने गलती से लोगों के खाते में भेज दिए 1300 करोड़ रुपए, मची खलबली…

लंदन. कहते हैं.. ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है। ये कहावत यहां बिल्कुल फीट बैठती है। दरअसल, बैंक की एक गलती से हजारों लोगों के खाते में 1300 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।

 



यह गलती भारत में नहीं, बल्कि यूके में हुई है। गलती से लोगों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने की जानकारी बैंक ने दी है।
यूके के Santander बैंक ने गलती से 75 हजार लोगों को बैंक के ही 2 हजार अकाउंट से रकम ट्रांसफर कर दी। कुल 130 मिलियन पाउंड यानी करीब 1300 करोड़ रुपये भेजे गए हैं, वहीं अब बैंक लोगों से रकम वापसी का अपील कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Santander की ओर से ये गड़बड़ 25 दिसंबर को हुई। खास बात ये है कि Santander की ओर से ये पैसा Barclays, HSBC, NatWest, Co-operative Bank और Virgin Money जैसी प्रतिद्वंदी बैंक के कस्टमर अकाउंट में चले गए। वहीं अब धन वापसी की चिंता बैंक को सता रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

बताया जा रहा है कि रकम वापसी के लिए अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है। जिसके अनुसार, बैंक ग्राहक के खाते में गलती से आया पैसा बैंक वापस ले सकते हैं। ग्राहक पैसा नहीं लौटाते हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है।

error: Content is protected !!