India vs South Africa, ODI Series : ODI सीरीज के लिए राहुल बने कप्तान, चोटिल रोहित बाहर, धवन की वापसी

साउथ अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. चोटिल रोहित शर्मा वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं, ऐसे में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. जबकि जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है.



अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

आपको बता दें कि 19 जनवरी को पार्ल में मुकाबले के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है.  फिर 21 जनवरी को पार्ल में ही दूसरा एवं 23 जनवरी को केपटाउन में आखिरी वनडे मैच खेला जाना है.
गौरतलब है कि ये वनडे सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार कोई मैच होगा. रोहित शर्मा अब टी-20 और वनडे फॉर्मेट के कप्तान हैं.

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

error: Content is protected !!