ठेका दुकान के सामने शराब पिलाने का मामला, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती ब्लॉक की बाराद्वार पुलिस ने ठेला दुकान के सामने लोगों को बिठाकर शराब उपलब्ध कराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. मामला जेठा गांव का है. आरोपी का नाम दीपक चौहान है, जो भुरसीडीह गांव का रहने वाला है. आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 36 ( च ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस के मुताबिक, देहात पेट्रोलिंग में प्रधान आरक्षक के साथ पुलिस टीम रवाना हुई थी. इस दौरान जेठा गांव में ठेला दुकान के सामने शराब पीने के साधन उपलब्ध कराने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले मौके से भाग गए. यहां आरोपी युवक दीपक चौहान से 3 पाव देशी शराब और सामग्री को पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!