गूगल क्रोम का नया अपडेट जारी, यूजर तुरंत अपडेट करें ब्राउजर, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान…

नई दिल्ली. गूगल क्रोम एक पॉप्युलर ब्राउजर है। भारत में क्रोम ब्राउजर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हाल की दिनों केंद्र सरकार की संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने गूगल क्रोम ब्राउजर को यूजर्स के इस्तेमाल के लिए खतरनाक करार दिया था।

केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद गूगल की तरफ से क्रोम ब्राउजर के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। नए साल के नए अपडेट में क्रोम ब्राउजर ने विंडोज, मैक और लीनक्स के लिए 37 तरह के फिक्सेस रोलआउट किए हैं। इनमें से एक को खतरनाक रेटिंग दी गई थी। ऐसे में नए अपडेट के साथ क्रोम ब्राउजर के 97.0.4692.71 में कई फिक्सिस और सुधार किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

गूगल क्रोम के पृथ्वीकुमार बोम्मना ने बताया कि क्रोम ब्राउजर के नए अपडेट को आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। बोम्मना की मानें, तो बग डिटेल्स और लिंक तक पहुंच को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जब तक ज्यादा यूजर्स को फिक्स अपडेट नहीं मिल जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम ब्राउजर में कई कमजोरियां मिली हैं। जिसके जरिए रिमोट अटैकर टारगेट सिस्टम में मनमाने कोड फिक्स करते थे।

गूगल ने क्रोम के लिए अपने लेटेस्ट सॉ़फ्टवेयर अपडेट में इन कमजोरियों के लिए एक फिक्स जारी किया है। गूगल के मुताबिक लेटेस्ट क्रोम ब्राउजर में 22 तरह के सिक्योरिटी फिक्स दिए गए हैं, जो यूजर की प्राइवेसी बढ़ाने का काम करते हैं। गूगल ने हाल ही में विंडोज, मैक और लीनक्स के लिए क्रोम स्थिर चैनल को 96.0.4664.93 पर अपडेट किया है, जो सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

कैसे डाउनलोड करें गूगल क्रोम

गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें।

टॉप राइट साइड में 3 डॉट् पर क्लिक करें।

फिर Setting ऑप्शन दिखेगा

सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद about Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें।

About Chrome ऑप्शन पर पर क्लिक करने पर Google Chrome ब्राउजर अपडेट शुरू हो जाएगा।

Google Chrome Browser Update के बाद आपको RELAUNCH पर क्लिक करना है।

गूगल क्रोम ब्राउज़र बंद होने के बाद फिर से खुलेगा।

इस तरह गूगल क्रोम ब्राउजर अपडेट हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!