नमक के पानी के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, बालों और त्वचा को ऐसे बनाता है खूबसूरत !

नमक के बिना किसी भी तरह का पकवान अधूरा है। नमक न सिर्फ हमारे खाने को मज़ेदार बनाता है, बल्कि त्वचा और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानें कि कैसे नमक हमारे खाने के टेस्ट को बेहतरीन बनाने के साथ और किस तरह फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं, नमक के फायदे और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं…

 



क्या आप जानते हैं नमक त्वचा पर फायदे के बारे में जानते हैं? नमक आपकी त्वचा को फायदे तो पहुंचाता ही है, लेकिन साथ ही आपके दिमाग़ को रिलैक्स करने में भी मदद करता है। यानी नमक से आपकी खूबसूरती तो बढ़ेगी ही और साथ ही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि नहाते समय नमक को पानी में मिलाना है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

1. नहाते वक्त पानी में नमक मिलाने से त्वचा गहराई से साफ हो जाएगी। नमक से त्वचा में मौजूद डेड स्किन सेल्स अच्छी तरह निकल जाते हैं और स्किन दमकने लगती है।

2. ऑइली बालों से परेशान हैं, तो पानी में नमक मिलाकर इन्हें धोएं। इससे आपकी ऑइली बालों की शिकायत भी दूर होगी और साथ ही बालों में चमक भी आ जाएगी। नमक वाला पानी ऑयली त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

3. अगर आपकी मांसपेशियों में अकसर खिचांव या दर्द रहता है तो आपको नमक वाले पानी से ज़रूर नहाना चाहिए। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

4. स्किन से जुड़ी कोई समस्या है जैसे इंफेक्शन या खुजली, तो नमक के पानी से नहाने से आपको राहत मिलेगी। नमक में कैल्शियम और मैग्नेशियम मौजूद होता है जिससे त्वचा के इंफेक्शन खत्म हो जाते हैं।

5. अगर आप इंसटेंट ग्लो चाहती हैं, तो नहाते समय पानी में दो चम्मच नमक डाल लें। इससे आपकी त्वचा पर न सिर्फ निखार दिखेगा बल्कि आपके चेहरे पर दाग़ या मुंहासों के धब्बे हैं तो यह भी धीरे-धीरे हल्के हो जाएंगे।

Disclaimer : लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!