बैंकों में नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां होने जा रही बंपर भर्ती, जानें कब है आवेदन की आखिरी तारीख

नई दिल्ली: बैंकों में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए इन दिनों बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती निकली है। यहां कुल 198 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। बैंक प्रबंधन ने इसके लिए अलग- अलग विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा 12 जनवरी 2022 को जारी पहले भर्ती विज्ञापन के अनुसार कैश मैनेजमेंट में 53 पदों पर भर्ती की जानी है और दूसरे विज्ञापन के मुताबिक रिसिवेबल्स मैनेजमेंट में 145 पदों पर भर्ती की जानी है। जारी विज्ञापनो के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जहां पहले जारी विज्ञापन के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2022 तक चलनी है, वहीं दूसरी ओर आज जारी दोनो भर्ती विज्ञापनों के सापेक्ष योग्य उम्मीदवारों से 1 फरवरी 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी रिसिवेबल्स मैनेजमेंट में 145 पदों पर भर्ती के नये विज्ञापन के माध्यम से जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उनमें एरिया रिसिवेबल्स मैनेजर के 50 पद, रीजनल रिसिवेबल्स मैनेजर के 48 पद, जोनल रिसिवेबल्स मैनेजर के 21 पद और अन्य पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर कैरियर सेक्शन में दिए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 1 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कैश मैनेजमेंट में 53 पदों पर भर्ती वहीं, बैंक द्वारा जारी कैश मैनेजमेंट में 53 पदों पर भर्ती के नये विज्ञापन के माध्यम से जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उनमें असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (एवीपी) – एक्वीजिशन के 50 पद और असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (एवीपी) – प्रोडक्ट मैनेजर के 3 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!