Sheorinarayan FIR : शिवरीनारायण के चौपाटी गार्डन के सामने महानदी में नाव चलाने वाले युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के चौपाटी गार्डन के सामने महानदी में नाव चलाने वाले युवक अमन जायसवाल से गौतम केंवट, सुखी केंवट और उसके जीजा ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले तीनों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के सेल गांव के रहने वाले युवक अमन जायसवाल ने बताया कि वह अभी वर्तमान में हिमांशु केंवट की नाव को चलाने का काम करता है. शाम को नाव में यात्री को बैठा रहा था. उसी समय गौतम केंवट, सुखी केंवट और उसके जीजा ने आकर नाव नहीं चलाने देंगे कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!