कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती, पहले घर की महिलाओं को बनाया बंधक फिर लाखों रुपए और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

बिलासपुरः बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्रिघाट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टाकेश्वर पाटले के घर में गुरूवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर की महिलाओं को बंधक बना लिया फिर सोने-चांदी के जेवर और 5 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही IG, SP सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने का मामला, 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, रॉड और डंडे से की पिटाई, पामगढ़ क्षेत्र का मामला...

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय नकाबपोश बदमाश घर में दबिश दी थी, उस समय कांग्रेस नेता घर में मौजूद नहीं थे। सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Marriage Break : नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई की...
error: Content is protected !!