SBI FD Rates : इस अवधि के एफडी पर एसबीआई देगा ज्यादा ब्याज, नई दर शनिवार से ही प्रभावी…

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसबीआई ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है। एसबीआई ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि के एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया है। बैंक ने इस अवधि के एफडी पर ब्याज की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज की दर 5.50 फीसदी से बढ़कर 5.60 फीसदी हो गई है। नई दर शनिवार से प्रभावी हो गई है। ब्याज की यह दर दो करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए है।

 



अन्य अवधि की FD पर ब्याज दर अपरिवर्तित रहेंगी
एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। एसबीआई 5-10 साल की अवधि के लिए कराई गई एफडी पर 5.40 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। दो साल से तीन साल से कम अवधि की एफडी के लिए 5.10 फीसदी है। 3 साल से 5 साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 5.30 फीसदी है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

SBI की नवीनतम FD ब्याज दरें 15 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं

7 दिन से 45 दिन – 2.9%

46 दिन से 179 दिन – 3.9%

180 दिन से 210 दिन – 4.4%

211 दिन से 1 वर्ष से कम – 4.4%

1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम – 5.1%

2 साल से लेकर 3 साल से कम – 5.1%

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

3 साल से लेकर 5 साल से कम –   5.3%

5 साल से लेकर और 10 साल तक – 5.4%

एचडीएफसी बैंक की नवीनतम एफडी ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से प्रभावी
एचडीएफसी बैंक ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से FD पर लागू हैं। HDFC बैंक ने चुनिंदा अवधि पर दरों में वृद्धि की है। 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली FD अब 5.20 फीसदी देगी। बैंक ने 3 साल से 5 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है। इन जमाओं पर 5.40%, 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर 5.60% ब्याज दिया जाएगा। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!