भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर से परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

नागपुर. मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांधुरना के पास रविवार को एसयूवी और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई टक्कर में महाराष्ट्र के नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 



परिवार के सदस्य राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बयाबाई नंदनवार (56), उनके बेटे महेश नंदनवर (29), बेटी अर्चना खपरे (33) और प्रमोद धर्मिक (22) के रूप में हुई है जो नागपुर के पंचपौली इलाके के रहनेवाले थे।

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, नंदनवार परिवार भीलवाड़ा से लौट रहा था जहां वे अपने दामाद गणेश खपरे का कैंसर का इलाज कराने गए थे।

अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर मोही घाट पर हुआ और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर लाया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!