सरकार ने 35 Youtube चैनल और इन दो वेबसाइट को किया ब्लॉक, पाकिस्तान से हो रहे थे ऑपरेट… जानिए इन यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के बारे में…

नई दिल्ली. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और ‘‘समन्वित तरीके से’’ फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।



सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन सभी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल को पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और इस बारे में तत्काल कार्रवाई के लिए मंत्रालय को सूचित कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, दिनभर लगा समर्थकों का तांता, जगह-जगह युवाओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनाई खुशियां

मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा, ‘सूचना प्रौद्योगिकी ( मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता ) नियमावली 2021 के नियम 16 के तहत जारी पांच अलग-अलग आदेशों के तहत मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित इन सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।’ बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण, प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पॉवर की पहल को बताया उत्कृष्ट

error: Content is protected !!