अब सुपर बाइक खरीदने का सपना होगा साकार, SBI की इस स्कीम में हो सकेगा 90 प्रतिशत तक फाइनेंस… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. भारत में इन दिनों यंगस्‍टर्स के बीच रेसिंग और सुपर बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमत के बीच एक से एक सुपर बाइक्स मौजूद हैं। कई कंपनियों ने प्रिमियम बाइक्स पेश किए हैं। इनकी डिजाइनिंग, इंजीनिरिंग और बॉटी मटीयिरल भी खास होता है। यही वजह है कि इनकी कीमत ज्‍यादा होती है। लेकिन ज्यादा कीमत होने के चलते लोग ऐसी बाइक्स खरीद नहीं पाते और उनका सपना, सपना ही रह जाता है। लेकिन अब सुपर बाइक खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है, तो चलिए आपको बताते हैं कैसे होगा सुपर बाइक खरीदने का सपना…

 



स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सुपर बाइक लोन स्‍कीम (Super Bike Loan Scheme) ऑफर पेश की है। इसमें मिनिमम 2.50 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

SBI की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक, SBI Super Bike Loan स्‍कीम के लिए 21-65 साल की उम्र का सेल्‍फ इम्‍प्‍लॉयड, प्रोफेशनल, बिजनेसैन या फर्म के प्रोपराइटर अप्‍लाई कर सकते हैं। इसकी सालाना नेट इनकम 4 लाख रुपए होनी चाहिए. लोन के लिए रिटर्न फाइलिंग होनी चाहिए। इसके अलावा, अगर आप एग्रीकल्‍चर से जुड़े हैं, तो आपको ITR देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन आपकी इनकम 4 लाख रुपए होनी चाहिए। इस खास कैटेगरी के लोन के लिए को-अप्‍लीकेंट के रूप में भी अप्‍लाई किया जा सकता है।

सुपर बाइक लोन स्‍कीम (SBI ) के तहत एक्‍सशोरूम कीमत का 85 फीसदी तक लोन मिल जाएगा, 15 फीसदी रकम आपको अपने पास लगानी पड़ेगी। वहीं, SBI सैलरी पैकेज, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल और वेल्‍थ कस्‍टमर्स को 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

स्‍कीम में मिनिमम 2.50 लाख रुपए का लोन लेना होगा, इस लोन का रिपेमेंट टेन्‍योर 5 साल है। इसका मतलब कि आपको 5 साल में लोन चुकाना होगा, जहां तक बात लोन के इंटरेस्‍ट रेट की है तो एसबीआई सुपर बाइक लोन के लिए ब्‍याज दर मिनिमम 10.25 फीसदी (1 साल का MCLR+ 3.25%) सालाना होगी। SBI में 1 साल का एमसीएलआर अभी 7 फीसदी है. वहीं लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 1 फीसदी प्‍लस GST होगी. प्रोसेसिंग फीस 10,000 (+ GST) से ज्‍यादा नहीं हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!