लाखों की शराब के बाद अब रुपयों से भरी कार जब्त, यहां खपाने की जताई गई आशंका…

नोएडा. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही गाड़ियों की जांच के दौरान एक कार से कथित रुप से 2.71 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मथुरा में पुलिस ने 32 लाख रुपए की शराब जब्त की। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

 



पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि नोएडा के सेक्टर 54 में पुलिस और उड़न दस्ते विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार रात वाहनों की जांच कर रहे थे, इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

उन्होंने बताया कि कार में से 2.71 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और कार चालक इस रकम के बारे में स्पष्टीकरण देने में नाकाम रहा। अधिकारी के मुताबिक, इस रकम को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जिले में 10 फरवरी को मतदान होना है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!