Brahmanandam Birthday: साउथ के इस कॉमेडियन का रिकॉर्ड तोड़ना किसी हीरो के बस की भी बात नहीं, एक घंटे की फीस लाखों में

आज साउथ के कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदम का जन्मदिन है।  ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1965 को आंध्र प्रदेश के गूंटूर में हुआ था। ब्रह्मानंदम आज उम्र के 66वें पायदान पर हैं लेकिन अभी भी वो फिल्मों में काम करते हैं। उनका नाम ना सिर्फ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है बल्कि सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एकमात्र वही एक्टर हैं। उनके तमाम फैंस आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

 



प्रोफेसर थे ब्रह्मानंदम
ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि हर रोज टीवी पर भी उनकी कई फिल्में दिखाई जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले वे प्रोफेसर थे और वो एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाते थे।लेकिन पढ़ाते वक्त ही धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में जाग गई और उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया। बस यहीं से उनके अनोखे सफर की शुरुआत हो गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

हर निर्देशक की पहली पसंद हैं ब्रह्मानंदम
ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि साउथ का हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। 1990 से 2005 के बीच हर फिल्म के लिए ब्रह्मानंदम ही पहली पसंद थे। फिल्म में चाहे हीरो के दोस्त का रोल हो या सपोर्टिंग रोल, सभी ब्रह्मानंदम को ही फिल्म में लेते और इस तरह 1990 से 2005 तक के बीच आई तकरीबन हर फिल्म में ब्रह्मानंदम ने काम किया।

कई अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित
ब्रह्मानंदम मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम करते हैं। वह हिन्दी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनका नाम जीवित अभिनेताओं में सबसे अधिक फिल्में करने के कारण गिनीज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनके हिस्से में पांच नंदी अवॉर्ड के अलावा कई और अवॉर्ड्स हैं। इन्हें भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रह्मानंदम का कहना है उनका जन्म लोगों को हंसाने के लिए ही हुआ हैं

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

फिल्मों के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं ब्रह्मानंदम
ब्रह्मानंदम ने ‘चन्ताबाबाई’ नाम की फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था और इसी फिल्म से ब्रह्मानंदम के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। अब तक ब्रह्मानंदम 1000 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इसके लिए वे मोटी फीस भी लेते हैं। खबरों की मानें तो कुछ घंटे की शूटिंग के लिए वे 3 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!