मामूली नहीं, 2 करोड़ से ज्यादा का है ये सिक्का, एक साथ हजारों लोग बना सकते हैं अपना; जानें कैसे?

लंदन: एक मामूली से दिखने वाले सिक्के (Coin) की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है और अब ये हजारों लोगों के बीच बिकने जा रहा है. खास बात ये है कि ये सिक्‍का किसी एक शख्‍स को नहीं मिलेगा, बल्कि कई अलग-अलग लोग इसे खरीद सकेंगे. दरअसल, इस सिक्‍के के ऊपर Edward VIII की तस्‍वीर है, जो ब्रिटेन के राजा थे. वह महज 11 महीनों के लिए राजगद्दी पर बैठ पाए थे. इसलिए सिक्के बेशकीमती बन गया है.

 



इतने में खरीद सकेंगे शेयर रिपोर्ट के अनुसार, इस सिक्‍के की कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा आंकी गई है. इस तांबे के सिक्‍के के 4 हजार शेयर निर्धारित किए गए हैं, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए के करीब होगी. हालांकि, इसे सीमित संख्या में ही खरीदा जा सकेगा. कहने का मतलब है कि एक व्यक्ति इसका केवल 10 फीसदी -लगभग 400 शेयर ही खरीद पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

इस वजह से हुई थी आने में देरी रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सिक्‍का साल 1937 में लोगों के बीच आने वाला था, लेकिन तब Edward VIII ने अमेरिका की रहने वाली एक विधवा महिला वालिस सिम्‍पसन (Wallis Simpson) से शादी कर ली थी. इस कारण Edward VIII ने 1936 में सिंहासन त्‍याग दिया और इसके चलते ये सिक्‍का नहीं आ पाया. इसके बाद आया साल 1978 में इस तांबे के 50 ‘पैटर्न’ सिक्‍कों में से एक को करीब 25 लाख में बेचा गया. साल 2019 में इसकी कीमत बढ़कर 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्‍यादा हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

और भी बढ़ सकती है कीमत अब ने इसका इंश्‍योरेंस करवाया है, जिसके बाद सिक्‍के की हिस्‍सेदारी 8 मार्च से बिकेगी. संस्‍थापक डान कार्टर (Dan Carter) ने बताया कि इस सिक्‍के के साथ एक इतिहास जुड़ा हुआ है, जो लोगों को आकर्षित करेगा. उन्‍होंने कहा कि इस सिक्‍के को लेकर कई लोग अपनी रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, लोगों को इसका आंशिक स्‍वामित्‍व ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस सिक्‍के की कीमत आने वाले दिनों में बढ़ भी सकती है और कम भी हो सकती है. गौरतलब है कि Edward VIII से जुड़े कई सामान बहुत बड़ी कीमत में बिके हैं. जनवरी 2020 में Edward VIII की तस्‍वीर वाला सोने का हिस्सा 10 करोड़ रुपए में बिका था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!