Accused Fir : सक्ती क्षेत्र में डीजे की आवाज कम करने कहना युवक को पड़ा महंगा, 4 लोगों ने की मारपीट, चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती क्षेत्र के डोड़की निवासी अजय गबेल ने बताया किवह संजय यादव के बर्थडे पार्टी में गया था और संजय यादव के घर सामने डीजे बजाकर उसके दोस्त नाच रहे थे.

 



अजय गबेल ने जब डीजे की आवाज को कम करने कहा तो चारों आरोपियों ने पीड़ित अजय गबेल से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. मारपीट से अजय गबेल को काफी चोटें आई है, जिसकी रिपोर्ट अजय गबेल ने सक्ती थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपी करन यादव, चिंगरी सतनामी, उमेश यादव, रामेश्वर सिदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आगे जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!