Big News Murder : शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी, युवक ने दम तोड़ा, पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर शुरू की जांच, खरौद का रहने वाला था मृतक युवक, SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर चाम्पा. शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए बिलासपुर ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया था. शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है.

 



एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा है कि भीड़ में किसने चाकू से वार किया था, इसका पता नहीं चला है. युवक भी नशे में था. मृतक युवक के परिजन से बयान लेने पर रंजिश की कोई बातें सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खरौद का रहने वाला 25 वर्षीय शिवराज देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन, दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेला घूमने गया था. इसी दौरान किसी ने भीड़ में उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें आई थी. हमले के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी वजह से उसका पता नहीं चल सका.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

इधर, चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शिवराज देवांगन को लोगों की मदद से शिवरीनारायण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था. बिलासपुर ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, शिवरीनारायण मेले में युवक पर किसने चाकू से हमला किया है, यह पता नहीं चल सका है.

शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है. रविवार को मेले में हजारों की संख्या में भीड़ थी. चाकू के हमले से युवक की हत्या के मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!