राज्यसभा में जाना चाहते हैं डॉ. चरणदास महंत, कहा, ‘विधानसभा, लोकसभा जा चुका हूं, अब राज्यसभा जाने की इच्छा’

कोरिया. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंम ने एक बड़ा सियासी बयान दिया है। अपने दो दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान उन्होंने सोमवार को कहा कि वे राज्यसभा में जाने को इच्छुक हैं। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि मैंने राज्यसभा में जाने की इच्छा जताई है। लेकिन होगा तो वही जो सीएम और हाईकमान जो चाहेंगे। श्री महंत ने इशारों-इशारों में कहा कि, सीएम की पसंद का ही होगा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी इच्छा जताई है, जताता रहूँगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

श्री महंत ने आगे कहा कि मैं 11 बार चुनाव लड़ चुका हूं। लोकसभा और विधानसभा जा चुका हूं। अब राज्यसभा जाने की इच्छा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी की ओर कहा गया है कि स्थानीय नेता ही राज्य से राज्यसभा में भेजा जाएगा। हालांकि इसके बाद भाजपा ने बाहरी नेताओं को कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा में लगातार भेजे जाने को लेकर सवाल भी उठााए थे।

भाजपाइयों ने वरिष्ट वकील केटीएस तुलसी से इस्तीफा लेकर राज्य के नेता को राज्यसभा भेजे जाने की मांग भी की थी, लेकिन अब विस अध्यक्ष महंत के राज्यसभा में जाने की इच्छा जताए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर से चर्चा में है। बहरहाल, अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी, महंत की इच्छा पूरी करती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!