विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने तुर्रीधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना, पत्नी कोरबा सांसद भी रही मौजूद

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महन्त और पुत्र सूरज महन्त के साथ सक्ती विकासखंड के तुर्रीधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की जनता के लिए सुख-समृद्धि, शांतिमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

इस अवसर पर पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजू राठौर, श्यामसुंदर अग्रवाल, राघवेन्द्र कुमार सिंह, रवि पांडेय, गिरधर जायसवाल समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

error: Content is protected !!