जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया

इंदौर. जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का आज निधन हो गया। बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे। इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। निधन से शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

 



मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा – अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप सदैव हमारे बीच बने रहेंगे। ।।ॐ शांति।।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप सदैव हमारे बीच बने रहेंगे।
।।ॐ शांति।। pic.twitter.com/XkBrs9NHNE

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 2, 2022

जय प्रकाश चौकसे की उम्र 83 साल थी। जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली। जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’। आज निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!