ShaivDarshan Photo exhibition : प्रजापति ब्रम्हकुमारी के द्वारा भोलानाथ शिवदर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, विधायक नारायण चन्देल हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक के पास प्रजापिता ब्रम्हकुमारी के द्वारा भोलानाथ शिवदर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. यहां विधायक नारायण चन्देल मुख्य अतिथि थे. यह प्रदर्शनी 3 दिनों तक आयोजित होगी.

 



प्रजापति ब्रम्हकुमारी के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना है और भगवान शिव के अलग-अलग रूपों से परिचय कराना है. इस दौरान झांकी भी बनाई गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

प्रजापति ब्रम्हकुमारी की व्हीके ललिता ने बताया कि परमात्मा का अवतरण इस धरती में कैसे हुआ, संसार के दुख को कैसे हरते हैं, इस चित्र प्रदर्शनी में जानने और बताने की कोशिश 3 दिनों तक की जाएगी.

विधायक नारायण चन्देल ने कहा कि भगवान शिव से प्रार्थना है, दुनिया को सही रास्ते पर ले जाएं, इस सृष्टि को बचाएं. शिव ही सत्य है, सत्य ही सुंदर है, इस संस्था का ध्येय है. आज सबसे बड़ी आवश्यकता है, मनुष्य को मनुष्य बनाने की है, इस दिशा में भगवान शिव ने मार्ग दिखाया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...
error: Content is protected !!