Alia Bhatt Birthday Special: कई बड़े स्टार्स की फिल्म रिजेक्ट कर चुकी हैं आलिया भट्ट, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

आलिया भट्ट ने महज 19 साल की उम्र में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी सुपरहिट फिल्म देकर यह साबित कर दिया था कि वह इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज करने के लिए आई हैं। उनका फिल्मों को सेलेक्ट करने का अंदाज काफी अलग है। अगर कहानी उन्हें पसंद आ जाती है तो वह तुरंत मेकर्स को हां कर देती हैं। वहीं, कोई स्क्रिप्ट उनके दिल को नहीं छूती तो वह बड़े से बड़े एक्टर की फिल्म को करने से मना कर देती हैं। आज आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे पर हम उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आलिया ने रिजेक्ट कर दिया था।



शेरशाह
कियारा आडवाणी से पहले अलिया भट्ट को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे उन्होंने डेट न होने का हवाला दिया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

बेल बॉटम
अक्षय कुमार स्टारर ‘बेल बॉटम’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के लिए भी पहले आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में यह फिल्म वाणी कपूर को मिल गई।

साहो
बाहुबली के बाद हर एक्ट्रेस प्रभास के साथ काम करना चाहती थी, लेकिन आलिया ने साहो में काम करने से इनकार कर दिया था। मेकर्स ने इसके बाद श्रद्धा कपूर को फाइनल किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

इसे भी पढ़े -  37 साल पुराने गाने ने Dhurandhar The Revenge में फूंकी जान, Sunny Deol की मूवी से है नाता

नीरजा
नीरजा सोनम कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट को चुना गया था, लेकिन किसी वजह से आलिया फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन आज भी लोग पसंद करते हैं। इस फिल्म के लिए पहले आलिया को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!