छत्तीसगढ़ : ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, हादसे में 15 से अधिक लोग हुए हैं घायल, कई की हालत गंभीर

गरियाबंद. जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग मजरकट्टा गांव के रहने वाले है. आज ये सभी ट्रैक्टर में सवार होकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान जोबा मोड़ के पास ट्रैक्टर और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!