Chhattisgarh Big News : साइबर सेल में पदस्थ ASI विकास शर्मा की मौत, झगड़ रहे युवकों को समझाने निकले थे घर से बाहर, थम गई सांस

महासमुंद. साइबर सेल में पदस्थ ASI विकास शर्मा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर झगड़ रहे युवकों को समझाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए।

 



आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया। SP विवेक शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। परिजन का कहना है कि घर के बाहर हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गए थे। इस बीच अचानक बेहोश होकर गिर गए।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। मृतक ASI विकास शर्मा के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस केस दर्ज कर संदेहियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!