समुद्र किनारे मिले 12 अज्ञात शव, तट पर इतने लाश देख दंग रह गए लोग, जांच में सामने आई ये वजह… जानिए…

ट्यूनिस. ट्यूनीशिया के तटरक्षक बल को शुक्रवार को तट पर बहकर आए 12 अज्ञात प्रवासियों के शव मिले हैं। यह जानकारी ट्यूनीशियाई आर्थिक-सामाजिक अधिकार मंच ने दी है, जो प्रवासियों पर करीब से नजर रखता है।

 



समूह ने शनिवार को बताया कि प्रवासी भूमध्य सागर पार कर इटली के तट पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्यूनीशिया के तट के करीब उनकी नौका क्षतिग्रस्त होने की वजह से वे डूब गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

उन्होंने बताया कि ये शव पूर्वोत्तर ट्यूनीशिया के नबिउल बीच पर मिले हैं और उन्हें अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया गया है, ताकि डीएनए जांच कर उनकी राष्ट्रीयता और उम्र का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!